जिनमें से 268 उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया

दमोह : दमोह वृत अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया, कि म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. वृत कार्यालय परिसर दमोह में प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।9 दिसम्बर को जनसुनवाई शिविर में जिले के कुल 337 विद्युत उपभोक्ता उपस्थित हुए। जिनमें से 268 उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।दमोह वृत कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान ग्राम-केरबना सरपंच एवं ग्रामवासियों द्वारा उनके ग्राम में वितरण ट्रांसफार्मर खराब होने संबंधी शिकायत अधीक्षण अभियंता के समक्ष उपस्थित होकर दर्ज की गई। जिसमें अधीक्षण अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया कि आपका वितरण ट्रांसफार्मर 09 दिसम्बर को बदल दिया जायेगा। इसके लिए ग्राम-केरबना सरपंच द्वारा अधीक्षण अभियंता को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
वृत स्तरीय जनसुनवाई शिविर में ऐसे विद्युत उपभोक्ता जो वितरण केन्द्र/संभागीय कार्यालय द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट नहीं होते हैं, उनकी शिकायतों का निराकरण वृत्त स्तर पर किया जाता है। जिसमें विद्युत उपभोक्ता सामान्य आवेदन में विद्युत देयक, विद्युत मीटर एवं विद्युत संयोजन संबंधी समस्याओं की शिकायत को जनसुनवाई में प्रस्तुत करते हैं। सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के निराकरण से वितरण केन्द्र स्तर पर संतुष्ट नहीं होने पर दमोह वृत्त कार्यालय में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर निराकरण करा सकते हैं।
