पुलिस रास्तो में लगे सीसी टीब्ही केमरो में कार और नकाप पोसो खंगाल रही


तेंदूखेड़ा! घर से नगर के ही सरस्वति स्कूल जाते समय सुबह लगभग 11 बजे एक 11 साल की नाबालिंग बालिका को दो अज्ञात नकाब पोस लोगो ने किताव मांगने के बहाने पास बुलाया और अपहरण करने की कोशिश की गई साथ ही बालिका को लगभग 100 फिट दूर जहां पर उनकी कार खड़ी थी घसीटकर अपनी नीली कार में बैठाने की कोशिश की गई इस दौरान अज्ञात नकाब पोसो के द्वारा ब्लेड निकालकर उसके गले में मारने का प्रयास किया लेकिन लडकी शनाया पिता शैलेंद्र प्रधान ने अपने आप को छुडाने के प्रसास के दौरान लडकी को ब्लेड गले के स्थान पर हाथ में लग गई। इसके बाद दोनो नकाब पोस घटना स्थल से बालिका की काफिया लेकर फरार हो गए। लडकी जब अपने घर पहुंची और उसकी साथ हुई घटना को परिवार में बताया गया। इसके बाद बालिका के पिता ने पुलिस थाने में पहुंचकर लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस आवेदन पर अज्ञात नकाब पोशो की तलाश में जुट गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीब्ही केमरो को खगांला जा रहा है।
