कीमत 25 हजार फरार आरोपी की तलाश कर रही टाइगर रिजर्व की टीम

तेंदूखेड़ा – वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पुख्ता इंतजामों के बाद भी न तो वन्यजीव सुरक्षित है और न ही वन लगातार वनों की अवैध कटाई व शिकार की घटनाए सामने आ रही है शुक्रवार को जहां टाइगर रिजर्व के झापन रेंज के वन अमले ने लकलका बीट से चिंकारा के शिकारियों को पड़का था और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था वहीं एक आरोपी जो अभी फरार है उसके घर से वन अमले में सागौन भी जब्त किया है
6 सागौन की सिल्लियां हुई जब्त
शुक्रवार को हुई कार्रवाई में झापन रेंज की टीम ने ओर डॉग स्क्वायड गैलीलियो की मदद से जहा शिकारियों को पड़का गया था वहीं फरार आरोपी अरविंद पिता हरलाल यादव के घर से कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने सागौन की 6 सिल्लियां भी आरोपी के घर से बरामद की है जिसकी कीमत करीब 25 हजार से भी अधिक बताई गई है रिजर्व का अमला जब फरार आरोपी अरविंद यादव के उसकी तलाश में पहुंची तो आरोपी के घर बड़ी बड़ी सागौन की सिल्ली दिखाई दी जब टीम ने उसके दस्तावेज मांगे तो जो कि मौके पर नहीं मिले बाद में उनको जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया जहां आरोपी अरविंद यादव पर दो प्रकरण दर्ज किए जिसमें पहला वन प्राणी शिकार अधिनियम का दूसरा अवैध रुप से सागौन की लड़की रखने का अभी भी आरोपी फरार है जिसकी टाइगर रिजर्व की टीम लगातार खोजबीन कर रही है इनका कहना इस संबंध में टाइगर रिजर्व के डिप्टी रेंजर मोहम्मद शाकिर खान ने बताया कि अवैध सागौन लकड़ी की कीमत 2500 हजार रुपए है जो कि आरोपी अरविंद पिता हरलाल यादव के घर से जब्त की गई है सागौन की 5 सिल्लियां है आरोपी की तलाश की जा रही है
