Spread the love


घायल होने पर लाया गया अस्पताल सिर में गंभीर चोट

तेंदूखेड़ा। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले झलोन गांव में सोमवार की दोपहर स्कूल जा रहे हैं बाइक सवार दो शिक्षकों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें दो शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए उनके सिर में गंभीर चोट आई है। कुछ देर बाद दूसरे शिक्षक वहां से निकल रहे थे उन्होंने दोनों घायल शिक्षकों को इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां शिक्षकों का इलाज जारी है। एक शिक्षक के सिर में गंभीर चोट आई है। आपको बता दे तेंदूखेड़ा में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है यह बंदर अब रहवासी इलाकों में झुंड के रूप में पहुंच गए हैं और आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। तेंदूखेड़ा नगर के अलावा झलोन ओर दमोह मार्ग पर यह बंदर झुंड के रूप में बैठे रहते हैं और वाहन चालकों पर दौड़ जाते हैं। नौबत यह हैं कि नगर के लोग घरों से बाहर नहीं बैठ पा रहे और राहगीर मार्गो पर नहीं चल पा रहे। स्कूल जाते समय हमला घटना में एक शिक्षक और एक शिक्षिका घायल हो गये हैं ये दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर टिपनी प्राथमिक स्कूल जा रहे थे। शिक्षिका जिज्ञासा ठाकुर ने बताया वह अपने साथी शिक्षक दुर्गेश ठाकुर के साथ स्कूल जा रही थी। बगदरी गांव के पहले झुंड में बैठे बंदरों अचानक बाइक पर हमला कर दिया।

जिससे हम लोग बाइक से नीचे गिर गये। घटना में शिक्षक दुर्गेश ठाकुर को ज्यादा चोट आई है। घटना के बाद जनशिक्षक धर्मेद्र लोधी और राजकुमार शर्मा मौके पर रुके घायलों को तेंदूखेड़ा सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये। राजकुमार शर्मा, द्विवेदी ने बताया दोनों घायल शासकीय शिक्षक है अपने स्कूल जा रहे थे। बीच में बंदरों ने उनपर हमला कर दिया और दोनों घायल हो गये। शिक्षकों ने बताया बगदरी मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में बंदर बैठे रहते हैं जिससे राहगीरों में डर रहता है। हादसों का भय बना रहता है। सोमवार को उन्हीं बंदरों ने हमला कर शिक्षकों को घायल कर दिया ।

नगर में भी आतंक तेंदूखेड़ा में दमोह मार्ग पर पाजी के समीप तेंदूखेड़ा से झलोन मार्ग पर नागाबाबा के समीप सैकड़ों बंदर बैठे रहते हैं। इसी तरह अब तेंदूखेड़ा नगर में भी काले मुंह और लाल मुंह के बंदरों ने आतंक मचा रखा है। ये बंदर न तो लोगों को घरों में सुरक्षित रहने दे रहे हैं न मुख्य मार्ग पर दरवाजे खुले देख यह घरों घुस जाते हैं। रविवार को बंदर अपने बच्चे सहित रत्नेश जैन के घर घुस गया। घर महिला और उनके दो बच्चे मौजूद थे लगभग आधे घंटे बाद बंदर खुल निकल आया उसके बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *