Spread the love

लीनेस मैत्री क्लब दमोह की नई कार्यकारिणी का गठन

दमोह ! लीनेस मैत्री क्लब दमोह की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित कोर कमेटी सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।

निर्णय के अनुसार श्रीमती रजनी खरे को अध्यक्ष, श्रीमती ज्योति चिले को सचिव तथा श्रीमती माया यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य पूर्व एरिया ऑफिसर रोज़ी बग्गा,पूर्व अध्यक्ष स्मृति खरे, अनीता टंडन, ज्योति सचदेव एवं रिमी जुनेजा उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्रीमती रजनी खरे के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक के दौरान क्लब के आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित करने पर भी चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *