
दमोह। छत्रछाया पब्लिक स्कूल पुराना थाना दमोह में नुक्कड़ नाटक स्वच्छ भारत और सलाद डेकोरेशन से संबंधित प्रतियोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के संचालक पदम कुमार जैन आप्त अनुशीलन जैन अध्यापिका श्रीमती सरिता जैन नसरीन आयुशी कनुप्रिया दीक्षा इत्यादि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत उपयोगी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र जैन शक्ति अध्यक्ष आचार्य विद्यासागर गौशाला समिति एवं सौरभ जैन अरिहंत नगर गौ सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विशेष उपस्थिति रही एवं उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय तृतीय प्रतिभागियों को मेडल प्रमाण पत्र शील्ड से पुरस्कृत किया।
