दस लाख का सूट पहनकर वर्तमान पीएम देश की कायापलट करने में लगे – पूर्व विधायक अजय टंडन

दमोह। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना से राष्ट्रपति महात्मा गांधी का नाम बदल कर जी राम जी करने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अम्बेडकर चौक के पास विशाल धरना प्रर्दशन आयोजित किया गया। धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल से कहा कि भाजपा आर.एस.एस. के इशारे पर गांधी वादी विचार धारा को बदलना चाहती है किंतु उनके मंसूवे सफल नहीं होगे वह श्री राम नाम को हर जगह प्रयारित कर लोगों की धार्मिक भावनाओ को ठगना चाहती है किंतु महात्मा गांधी जी ने तो मरते समय भी हे राम कहा था। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि बापू ने एक धोती के दम पर जिन्होनें देश आजाद कराया वहीं दस लाख का सूट पहनकर वर्तमान पीएम देश की कायापलट करने में लगे हुए है। पूर्व जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा ने कहा कि केन्द्र सरकार पहले मनरेगा पर 90 प्रतिशत बजट देती थी किंतु अब वह 60 प्रतिशत और राज्यो को 40 प्रति देना पड़ेगा। तेजीराम रोहित, वीरेन्द्र दबे, संजय चौरसिया, लक्ष्मण सींग, रजनी ठाकुर, परम यादव, लालचंद राय, कमला निषाद, भूपेन्द्र आजवानी, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शमीम कुरैशी, उवेद गौरी, अमर सींग, मुख्तार जाफरी, दिनेश रैकवार, मंजीत यादव, योगेश पटेल, रियाज खान, डीपी पटेल, आशुतोष शर्मा, अजय जाटव, साधु उपाध्याय ने भी कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार बहुत ही चलाकी से लुभाबने योजनाये लागू कर देती है वहीं रेल्वे का किराया हो अथवा बिजली का बिल इस सबको मनमाने तरीके से बढ़ा देती है जिले ब्लाको से आये योगेश सराफ, दीनदयाल पटेल, हटा नंदे चौरसिया, सौरभ ताम्रकार, पटेरा जबेरा से ओपी शर्मा, संतोष रजक, नोहटा अखिलेश सोनी जबेरा तेन्दूखेड़ा से नीलेश यादव तुला यादव खिल्लू ठाकुर, प्रदीप पटेल ने भी कहा कि विश्व मे जिस गांधी जी को पूजा जाता है उनको अनुशरण कर लोग अपनी दिशा और दशा बदल लेते है। उन्होनें जी राम जी योजना कर दी अब जनता ही इनकी जै राम जी करेगी। नगर के पार्षद पप्पू कसोटया, रमेश राठौर, राजा रौतेला, गोपाल मास्टर, अमर सींग, शैलेन्द्र सींग, अफजल खान, रफीक खान, मिक्की चंदेल सहित संजीव अहिरवार, मानक अहिरवार, एके चिश्ती, परम रजक, अनुज ठाकुर, रवि चौधरी, बाबू चौहान, गजराज सींग सहित सैकड़ो कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।
