Spread the love

हटा – नगर मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम में संचालित श्री कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, रसिलपुर में दिनांक 26 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (स्पोर्ट्स डे) का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं शारीरिक-मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में टीआई हटा सुधीर कुमार बेगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ अंकुश खटिक, रमाकांत सराफ एवं विद्यालय के सचिव श्री मुबारिक खान की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास विकसित करते हैं।

खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बैडमिंटन, स्प्रिंट रेस, स्किपिंग प्रतियोगिता, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस तथा खो-खो जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। जिनमें कोन पिकिंग गेम, जलेबी रेस, नींबू रेस, पेंसिल होल्डिंग रेस एवं टर्टल रेस शामिल रहीं। इन खेलों ने छोटे बच्चों में विशेष उत्साह और आनंद भर दिया। कक्षा 5 के छात्र अनय अग्रवाल को सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बेस्ट प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट)” का पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं वंदना उपरांत अथिति स्वागत के साथ की गई थी एवं आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *