Spread the love

तेंदूखेड़ा- अधीक्षण अभियंता अमित चौहान दमोह वृत्त द्वारा तेंदूखेड़ा और तारादेही वितरण केंद्र की समीक्षा की गई। जिसमें समाधान योजना के तहत सरचार्ज माफी के बाद बिल जमा कराने में दोनों वितरण केंद्र की कम प्रगति पर अभियंता महोदय ने तीखी नाराजगी जताई। सभी कर्मचारियों को स्पष्ट लक्ष्य दिया गया कि प्रतिदिन प्रत्येक टीम कम से कम 40 उपभोक्ताओ से संपर्क कर 20 उपभोक्ताओं सें बिल समाधान योजना में जमा कराया जाए, अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित है। समाधान योजना की कम प्रगति को गंभीर मानते हुए अंतिम समय-सीमा 31 दिसम्बर 2025 तय की गई। इस तिथि तक लक्ष्य पूर्ण न करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। अस्थायी पंप कनेक्शन में लापरवाही पर चेतावनी अस्थायी पंप कनेक्शन की कम प्रगति को गंभीर मानते हुए लक्ष्य प्राप्ति की अंतिम समय-सीमा 31 दिसम्बर 2025 तय की गई। बिलिंग एफिशिएंसी में वृद्धि करने और सुधार करने के लिए अस्थाई पम्प मोटर को चेक करके मोटर की छमता एचपी बार और 6 महीने के कनेक्शन जारी किए जाये साथ ही आदेशित किया यदि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भेजी गई टीम में कोई भी अनामियतता पायी तो पंचनामा तैयार कर कार्यवाही की जावेगी। सीएम हेल्पलाइन और 1912 में दर्ज शिकायतो का निराकरण समय सीमा में किया जाये। शिकायतो का 100 प्रतिशत संतुष्टि पूर्ण निराकरण किया जाये गत माह की सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग में सुधार दिखना चाहिए। धरती आभा के पात्र उपभोक्ता, सरकारी स्कूलों के कनेक्शन की प्रगति पर नाराजगी व्यक्ति की गई और निर्देशित किया कि धरती आभा में पात्र उपभोक्ताओ और सूची अनुसार ही कार्य कराया जाये। समीक्षा के दोरान सहायक अभियंता तेंदूखेड़ा वितरण केंद्र के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *