
दमोह – जन समस्या निवारण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश प्यासी ने दमोह जिला अध्यक्ष पवन तिवारी की अनुशंसा पर बांदकपुर निवासी श्रीमती सुनीता सोनी को जन समस्या निवारण संस्थान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त कियाजन समस्या निवारण संस्थान का ध्येय जन समस्या को शासन व प्रशासन तक पहुंचना है। जन समस्या निवारण संस्थान ने समाज सेवा में अग्रणी रहकर एक अलग पहचान स्थापित की है। महिलाओं के उत्थान हेतु उन्हें कानून की निशुल्क जानकारी प्रदान करते हुए आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क कानूनी मदद करना तथा उनके स्वावलंबन की दिशा में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ब्यूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान करना , असहाय एवं गरीब वर्ग के इलाज से वंचित रह जाते हैं उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य सिविल लगाकर निशुल्क इलाज एवं दवाइयां प्रदान की जाती हैं। समाज सेवा के साथ देश सेवा का संकल्प लिया गया। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर संस्थान कार्य कर रही है सुनीता सोनी के जन समस्या निवारण संस्थान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनने पर श्रीमती राजेश्वरी सोनी, श्रीमती रितु पांडेय, श्रीमती शैलजा हजारी, श्रीमती रीता दुबे, श्रीमती तुलसा प्रजापति, श्रीमती सीमा जैन, श्रीमती अनिता मिश्रा, श्रीमती वर्षा नेमा, श्रीमती सुशीला सोनी, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती रति सोनी, पूर्णिमा सोनी, श्रीमती संध्या साहू सहित शुभचिंतकों मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
