Spread the love

एसपी के निर्देश पर शहर के मारूताल धर्मपुरा में चलाया वाहन चेकिंग अभियान

दमोह। आज से शुरू हो रहे नव वर्ष कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस ने कल देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया! साथ ही पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों को साफ मैसेज दे दिया है कि अगर पीकर बहके तो हवालात में मनेगी नई साल……..i
दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सीएसपी एचआर पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा और यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को सहित पुलिस बल शहर और जिले भर में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी चेकिंग और अन्य गतिविधियों पर नजर बना रहे हैं। जिससे शांतिपूर्ण तरीके से सबकुछ निपटे।

कल देर रात दमोह शहर के मारुताल बाईपास पर थाना पटेरा से प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह, एएसआई संजय सिंह,बलदेव, दिलीप,प्र आ दिनेश, आर.भानू और आरक्षक गौतम सहित पुलिस बल मौजूद रहा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *