Spread the love

दमोह ।अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने , संयोजक रामजी श्रीवास्तव, प्रांतीय सचिव श्री नितिन श्रीवास्तव एवं दमोह चैप्टर के अध्यक्ष श्री बिल्लू बाधवा की अनुशंसा पर वरिष्ठ एडवोकेट श्री अभिषेक सिंघई को इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन कमेटी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है । जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव एवं श्री बिल्लू बाधवा के अनुसार जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 37 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर बारह अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंसआयोजित कर चुकी है । संस्था के इस समय पूरे देश में 300 से अधिक एवम् विदेशो में 7 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *