Spread the love

गुरमीत दो शिष्याओं से दुष्कर्म मामले में 20 साल काट रहा है सजा
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर मेहरबान हुए हैं। वह 40 दिनों के पैरोल पर बाहर आ रहा है। इससे पहले भी वह कई मौकों पर जेल से बाहर आ चुका है। बता दें गुरमीत राम-रहीम अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म करने के मामले में 20 साल सजा काट रहा है। कोर्ट ने उसे दोनों मामलों में अलग-अलग 10-10 साल की सजा सुनाई थी। इससे पहले वह पिछले साल अगस्त महीने में 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। इस दौरान उसने डेरा मुख्यालय में सत्संग और प्रवचन भी दिए थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 2019 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी उसे दोषी ठहराया था। इसके अलावा 2002 में अपने ही मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा मिली थी। हालांकि, इस साल मई 2024 में उसे और चार अन्य आरोपियों- अवतार सिंह, कृष्ण लाल, जसबीर सिंह और सबदिल सिंह को दोषपूर्ण और संदिग्ध जांच का हवाला देते हुए बरी कर दिया था।
पिछले साल जनवरी में भी राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली थी, जबकि अप्रैल में 21 दिन की फरलो दी गई थी। अगस्त में उसे फिर 40 दिन की पैरोल दी गई थी। उसकी लगातार रिहाई पर सवाल उठने लगे हैं। पिछले सालों में देखा गया है कि राम रहीम को चुनावी समय के आसपास जेल से बाहर आने की इजाजत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *