Spread the love

हत्या के प्रयास का मामला : 5 माह से था फरार
जबलपुर। बरगी थाना अतंर्गत हत्या के एक प्रयास के मामलें में पिछले 5 माह से फरार ईनामी भारतीय जनता पार्टी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश आर्मो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| इस मामलें में मंडल अध्यक्ष के साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बरगी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार घमापुर क्षेत्र निवासी शरद यादव का गत 17 अगस्त 2015 को जन्मदिन था, वह अपने साथी आशुतोष नाथ, अभिलाष चौधरी, विष्णु रजक, राहुल पाठक के साथ एसएसबी रिसोर्ट पहुंचकर पार्टी कर रहे थे। इस दौरान अभिलाष के घर से कॉल आया तो वह रिसोर्ट से बाहर आकर बात करने लगता है। थोड़ी देर बाद अभिलाष ने सिगरेट जलाई और पीने लगा। इस दौरान बरगी नगर निवासी अंकित पटेल साथी राजेंद्र पटेल ने सिगरेट मांगी, जिसपर अभिलाष ने मना कर दिया, इस बात को लेकर विवाद हो गया। राजेंद्र पटेल ने भाजयुमो के बरगी मंडल अध्यक्ष राकेश उर्फ गोलू आर्मो को कॉल कर मौके पर बुलाया। कुछ ही देर बाद भाजयुमो नेता अपने कुछ साथियों के साथ आया और राजेंद्र के इशारा करते ही फरसा से हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान भाजयुमो नेता राकेश उर्फ गोलू आर्मो और उसके साथी अंकित पटेल, राजेंद्र पटेल, बाबू, संगम के साथ आए और सबने मिलकर चाकू व फरसा से हमला किया। पुलिस धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था| राकेश उर्फ गोलू आर्मो को छोड़कर बाकी सब गिरफ्तार कर लिए गए थे| पिछले 5 महीनों से राकेश आर्मो फरार चल रहा था| उसकी गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। जिसे सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *