Spread the love

आवासीय परिसर में अवैध रूप से निवासरत व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही 20 फरवरी तक करते हुये पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत की जाये – कलेक्टर श्री कोचर

दमोह । नगर पालिका परिषद दमोह द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ए.एच पी घटक अंतर्गत सामान्य बायपास रोड पर गरीब तबके के लोगों हेतु बने ईडब्ल्यूएस भवनो में कितने पात्र और कितने फर्जी लोग रह रहे हैं और किन-किन सेटिंगबाज व्यक्तियों ने ईडब्ल्यूएस भवन स्वयं के अथवा अपने के कर्मचारी या रिश्तेदारों के नाम पर हथियाए कराए हैं अब इसकी पोल जल्द खुलेगी ! कलेक्टर ने यहां रह रहे करीब 1350 भवन हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन करने का आदेश दिया है जिस समय से उक्त भवनों का निर्माण शुरू हुआ था उसी समय से तिकड़मी सक्रिय हो गए थे इन भवनों को पाने के लिए और कई भवन पाने में भी सफल हो गए थे और उनके द्वारा अधिकांश भवन या तो किराए पर चलाए जा रहे हैं या फिर वहां दूसरे लोग डेरा जमाए बैठे हैं अब कलेक्टर द्वारा गठित की गई टीम की रिपोर्ट के बाद इसका खुलासा होगा कि यहां रहने वाले कितने असली और कितने फर्जी लोग डेरा जमाये बैठे है इसकी पोल जल्द खुलेगी ! नगर पालिका परिषद दमोह द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ए.एच.पी. घटक अंतर्गत समन्ना वायपास रोड पर बहुमंजिला ई.डब्लू.एस. भवनों का निर्माण किया गया है। लगभग 1350 भवन हितग्राहियों को आवंटित कर आद्यिपत्य दिया जा चुका है। इस आवासीय परिसर में विगत कई दिवसों से विभिन्न स्त्रोतों से अपराधिक असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें समाचार पत्रों, सोशल मीडिया आदि के द्वारा प्राप्त हो रही है। इस संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने स्थल पर प्रत्येक भवन में निवासरत प्रत्येक हितग्राही के संबंध में मौके पर जाकर उनका एवं उनके परिवार का भौतिक सत्यापन करने के उद्देश्य से सीएमओ नगर पालिका दमोह द्वारा प्रस्तावित नामों के आधार पर सर्वेक्षण दल गठित किया जाता है।

            सर्वे दल में उपयंत्री नगर पालिका विक्रम सिंह ठाकुर, नगर पालिका राजस्व अधिकारी अरविंद सिंह राजपूत, नगर पालिका उपयंत्री शोभित अग्रवाल, स्थायी कर्मी उमेश उपाध्याय, विजय श्रीवास्तव, मस्टर कर्मी, हरीहर चक्रवती, आऊट सोर्स कर्मचारी भरत पटैल एवं नरेन्द्र जाटव को शामिल किया गया है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने इस सर्वेक्षण दल को 16 जनवरी 2026 से सभी ई.डब्लू.एस. भवनों में जाकर निवासरत हितग्राही से संपर्क कर उनको जारी किये गये आवंटन आदेश प्राप्त कर नगर पालिका की सूची से मिलान कर प्रारूप में जानकारी संकलित कर 31 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने सर्वेक्षण दल द्वारा प्रस्तुत सर्वेक्षण रिपोर्ट पर जांच कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्रस्तुत करने एवं भवनों पर अवैध रूप से निवासरत व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु जांच समिति का गठन किया है।

            जांच समिति में तहसीलदार दमयंती नगर दमोह रघुनंदन चतुर्वेदी, मुख्य नगर पालिका अधिकरी नगर पालिका परिषद दमोह राजेन्द्र सिंह लोधी, नगर पालिका परिषद दमोह सहायक यंत्री सुरेन्द्र अहिरवाल तथा नगर पालिका परिषद दमोह उपयंत्री विक्रम सिंह ठाकुर को शामिल किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया है गठित की गई समिति सर्वेक्षण दल द्वारा प्रस्तुत जानकारी का परीक्षण कर नगर पालिका द्वारा आवंटित किये गये हितग्राहियों की सूची से मिलान उपरांत आवासीय परिसर में अवैध रूप से निवासरत व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही 20 फरवरी 2026 तक करते हुये पालन प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की जाये।

भ्रष्टाचार से संबंधित जुड़े मामलों की हर शिकायत की जांच बारीकी के साथ _ आयुक्त श्री संकेत भोंडवे

नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त इस श्री संकेत भोंडवे पहले ही इस आशय का संकेत दे चुके हैं कि भ्रष्टाचार से संबंधित जुड़े मामलों की हर शिकायत की जांच बारीकी के साथ करने के अलावा कड़ी कार्रवाई की जा रही है जिन-जिन मामलों में दस्तावेजी शिकायत से प्रमाणित हुई है उनके खिलाफ विभिन्न नगर पालिकाओं में अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कारवाइयां की गई है और यह प्रक्रिया सतत आगे रहेगी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *