Spread the love


भागीरथ पुरा में हुई 20 मौते एवं मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर हुई पत्रकार वार्ता
दमोह।  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में इंदौर के भागीरथ पुश में जहरीले पानी पीने से हुई 20 निर्दोष नागरिकों की मौत और 1000 से अधिक लोग बीमार होने को लेकर एंव मोदी सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

पत्रकारो को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि आम नागरिको को जान से खिलवाड़ के विरोध में इंदौर के राजवाड़ा से अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा तक विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया जिसमें संबंधित नगरीय प्रशासन मंत्री एवं महापौर का स्तीफा मांगा जायेगा और मृतको के लिए 1 करोड़ मुआवजा की मांग की जायेगी। पूर्व जिला कांग्र्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार मनरेगा योजना में से राष्ट्रपिता महात्मा गांंधी का नाम बदल दिया है वह उनकी ओछी मानसिकता है। अब तक केन्द्र सरकार मनरेगा योजना में पूरी हिस्सेदारी करती थी किन्तु अब 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकारों पर बोझ दे रही है। जिससे राज्यों की अन्य योजनाये भी प्रभावित होगी। संजय चौरसिया, रजनी ठाकुर, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, परम यादव, अमर सींग, विजय बहादुर, अजय जाटव, रियाज खान ने भी कहा कि शिवराज सिंह,के कृषि मंत्री बनते ही संसद में इस विधेयक को पेश करके ग्रामीण गरीबों के काम के अधिकार को कुचल दिया है यह महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने का अपमान है और करोड़ो मजदूरो की लाइफ लाइन छीनने की साजिश है इस योजना से सालाना म.प्र. पर 5000 करोड़ से ज्यादा का बोझ पड़ेगा जबकि म.प्र. पहिले से ही रूपये पचास करो़ड़ कर्ज में है। हम इस जनविरोधी श्रमिक विरोधी और संघीय विरोधी हमले का हर मंच पर सड़क से लेकर संसद तक विरोध करेगे। इस अवसर पर ए.के. चिश्ती, गजराज सिह सहित अनेको कांग्रेसजनो की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *