Spread the love

छिंदवाड़ा – जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कि जिलाध्यक्ष संतोषी गजभिये के नेतृत्व में नगर पालिक निगम वार्ड नंबर 9 चौखड़ा के वार्डवासियों द्वारा विगत् लंबे समय सेे उनके वार्ड में बंद पड़ी बोर चालू करवाने के लिये कलेक्टर जन सुनवायी में ज्ञापन सौंपा और बताया कि उनके द्वारा विगत कई दिनों से आवेदन दिया जा रहा है परंतु कोई सुनवायी नहीं की जा रही है, और कुछ ही दिनों में ग्रीष्म ऋतु प्रारभ हो जायेगी और यदि इस वार्ड में लंबे समय से बंद पड़ा बोर चालू नहीं करवाया जाता है तो वार्डवासियों को पेयजल के लिये गंभीर उत्पन्न हो जायेगी, और शहर में रहते हुये कई कि.मी. दूरी से पेयजल हेतु पानी लाने के लिये मजबूर होना पड़ेगा।

श्रीमती गजभिये ने वार्ड नंबर 9 चौखड़ाढाना में पूर्व से बंद पड़े बोर को तत्काल चालू करवाये जाने की मांग की है अन्यथा चेतावनी दी है कि यदि इस बोर को शीघ्र चालूू नहीं किया जाता है तो जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा जनहित में वार्डवासियों के साथ उग्र धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी समस्त जबावदारी शासन, प्रशासन की होगी । इस अवसर पर सविता कनोजिया, पवन चौबे, साजी चौबे, अम्बिका युवनाती, सुकराम धुर्वे, सरस्वती मर्सकोले, आशा विश्वकर्मा, सुखवती धुर्वे, सुनैरी कुमरे, बृहस्पति धुर्वे, शिव सरेयाम, अनिल गजभिये, रूपवती सहित समस्त वार्डवासी उपस्थित थे ।


                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *