Spread the love

लार्डगंज पुलिस कर रही आरोपों की जांच
जबलपुर । हाल ही में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव का दायित्व संभालने ऋषभ मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर जबलपुर के लार्डगंज थाने में दुष्कृत्य के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर, आधारताल निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू काम करती है। उसका विवाह वर्ष 2016 में हुआ था और उसकी एक बेटी भी है। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान ऋषभ मिश्रा से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस बात की भनक लगने पर उसका अपने पति के साथ विवाद आए दिन होने लगा। बाद में वह (महिला) अपनी बेटी के साथ पति से अलग रहने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि मार्च 2022 में ऋषभ ‎मिश्रा उसे उखरी रोड स्थित एक होटल में ले गया जहां उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दिसंबर 2025 में ऋषभ मिश्रा महिला और उसकी बेटी को लेकर गोवा गया. वहां होटल में रुकने के दौरान फिर से शारीरिक संबंध बनाए।
महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में उसे जानकारी मिली कि ऋषभ मिश्रा की शादी कहीं और तय हो चुकी है। इसके बाद जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि वह पहले से शादीशुदा है, इसलिए उससे विवाह नहीं कर सकता। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई वर्षों तक उसका दैहिक शोषण किया और बाद में शादी से इंकार कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि धमकियों के चलते वह लंबे समय तक डरी रही फर इस संबंध में अपनी मां और जीजा को भी जानकारी दी और तब पुलिस की शरण ली है। इस संबंध में लार्डगंज थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है और पूरी पडताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *