Spread the love

परिषद अध्यक्ष, तत्कालीन नगर पालिका अधिकारी पर कसा शिंकजा
भोपाल। ईओडब्ल्यू द्वारा नगर परिषद सुसनेर जिला आगर-मालवा मे बाजार कीमत अधिक कीमत पर ई- रिक्शा खरीदी में 16 लाख रूपयें से अधिक की अनियमितता व भ्रष्टाचार करने पर अपराध दर्ज किया गया है। मामले में लक्ष्मी सिसोदिया, अध्यक्ष, नगर परिषद सुसनेर और जगदीश भैरवे, तत्का. नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद सुसनेर जिला आगर-मालवा सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है। मामले में विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार साल 2023 में नगर परिषद सुसनेर में 5 नग ई- रिक्शा खरीदी में 1 नग ई- रिक्शा की कीमत 4,81,200 रूपयें दर्शायी गई जो कि जॉच के दौरान बाजार मूल्य से 3,24,057 रूपयें अधिक पायी गई। इस तरह 5 नग ई- रिक्शा खरीदी में 16 लाख 20 हजार 285 रूपयें का अधिक भुगतान करना पाया गया। वहीं साल 2022 में में 44 नग हाथ कचरा गाडी, राशि रूपयें 3 लाख 57 हजार 138 रुपये में क्रय करने संबधी निविदा प्रक्रिया में अनियमितता व लेखा नियमों का उल्लघंन करना पाया गया। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल में पंजीबद्ध शिकायत की उज्जैन इकाई द्वारा सत्यापन मे पाया गया कि वर्ष 2023 में नगर परिषद सुसनेर के तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी व नगर परिषद अध्यक्ष व अन्य के द्वारा अपने पद का दूरूपयोग कर आपस में एकमत होकर बाजार मूल्यों से अधिक कीमत पर ई- रिक्शा क्रय किये गये व दो पहिया हाथ कचरा गाडी खरीदी में अनियमितता व भ्रष्टाचार कर निकाय/शासन को आर्थिक क्षति कारित किया जाना प्रमाणित पाया जाने से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *