Spread the love

दमोह.असाटी समाज की बेटियां शिक्षा सारथी योजना के प्रति निरंतर अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं.इसी क्रम में अप्सरा परिवार दमोह की श्रीमती सुनीता दीपक असाटी की सुपुत्री श्रेया ने क्वाड्राफोर्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, नोएडा में SAP Certified S/4 HANA FICO Consultant पद पर नियुक्ति प्राप्त की है.श्रेया ने अपनी प्रथम वेतन से 2100 रुपये की राशि “शिक्षा का अधिकार सबको एक समान मिले” उद्देश्य के तहत शिक्षा सारथी योजना में दान कर स्थायी शिक्षा सारथी बनने की घोषणा की. उनका यह कदम समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देता है.उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व नवसारी की अदिति महेश असाटी, वक्सवाहा की सौम्या महेश असाटी, ग्राम पथरगुवा खरगापुर की राधिका महेंद्र असाटी, टीकमगढ़ की श्रेया (श्रीमती कल्पना नायक) तथा इंदौर की शुभांशी नीतू राजकुमार असाटी भी उच्च पदों पर पहुंचकर अपनी प्रथम वेतन से शिक्षा सारथी बन उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर चुकी हैं.अप्सरा परिवार व सभी अभिभावकों द्वारा दिए गए संस्कारों को समाज नमन करता है.बेटियों की यह पहल शिक्षा के प्रसार व सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *