लखनादौन नगर परिषद अध्यक्ष समेत 14 दुकानदारों सहित कुल 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


जबलपुर। सिवनी जिले के लखनादौन में नगर परिषद द्वारा निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों के आवंटन में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं सामने आई है। चट्टी से बस स्टैंड मार्ग पर बने इस कॉम्प्लेक्स में नियमों को ताक पर रखकर दुकानों का आवंटन किया गया, जिससे शासन को करीब 83 लाख रुपये की राजस्व हानि हुई। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर ने मामले की जांच के बाद नगर परिषद लखनादौन की अध्यक्ष मीना बलराम गोल्हानी, दो पूर्व सीएमओ, वर्तमान राजस्व उपनिरीक्षक, पीआईसी सदस्यों और 14 दुकानदारों सहित कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 409, 120बी भादवि और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(सी), 13(1)(ए), 13(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
जांच में सामने आया कि नगर परिषद ने आठ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कुल 75 दुकानों का निर्माण कर नीलामी कराई थी। नियमों के अनुसार 21 दिन में 25 प्रतिशत राशि और शेष 120 दिन में पूरी राशि जमा कर अनुबंध किया जाना था, साथ ही मासिक किराया तय होना था। लेकिन 24 अगस्त 2020 से 18 अक्टूबर 2024 तक कई दुकानों का कब्जा पूरी राशि जमा कराए बिना और बिना अनुबंध दे दिया गया। सत्यापन में 32 दुकानों में से 13 दुकानदारों द्वारा करीब 79.82 लाख रुपये जमा न किए जाने और 2.88 लाख रुपये किराया वसूली न होने की पुष्टि हुई। आरक्षित वर्ग के लिए तय दुकानों को सामान्य वर्ग को आवंटित कर नियमों का उल्लंघन किया गया। विशेष रूप से आरक्षित दुकान क्रमांक 7 को वैभव दुबे को बिना पुनः नीलामी के दे दिया गया। पीआईसी बैठकों में प्रस्ताव पारित कर लाभ पहुंचाने के भी आरोप हैं।
ईओडब्ल्यू ने कहा कि तत्कालीन सीएमओ गजेंद्र पांडे, गीता वाल्मीक, वर्तमान राजस्व उपनिरीक्षक रवि गोल्हानी और अन्य आरोपियों पर पद के दुरुपयोग और मिलीभगत के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं। एजेंसी का अनुमान है कि पूरे प्रकरण से शासन को करीब 83 लाख रुपये का नुकसान हुआ। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे और खुलासों की संभावना है।
ईओडब्ल्यू के अनुसार, इस पूरे मामले में पद का दुरुपयोग और मिलीभगत कर शासन को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।
इन पर अपराध पंजीबद्ध……..
1.गजेन्द्र पाण्डे तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद लखनादौन
2.गीता वाल्मीक तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद लखनादौन
3.रवि झारिया राजस्व उप निरीक्षक
4.भागचद्र अहिरवार
5.तेजस्व जैन
6.शेलेन्द्र उर्फ सोनू यादव
7.सीमा गोल्हानी
8.संगीता गोल्हानी
9.बुलबुल जैन
10.खूबचंद चैकसे
11.सतीश उइके
12.देवेन्द्र राय श्रीवास्तव
13.सतेन्द्र विश्वकर्मा
14.गणेश पटेल
15.विकास नामदेव
16.शिवप्रसाद गोल्हानी
17.वैभव दुबे
18.मीणा बलराम गोल्हानी
19.देवकी शिवकुमार झारिया
20.संगीता संजय गोल्हानी
21.वर्षा श्रीकांत गोल्हानी
22.अनीता संदीप जैन
23.सविता गोलू कुमरे
