
दमोह। 7 मार्च 2026 को म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. दमोह दक्षिण संभाग में लाईनमेन दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मैदानी क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले लाईनमेनों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एम. एल. साहू, कार्यपालन अभियंता द्वारा की गई जिसके मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता श्रीअमित चौहान रहे। अधीक्षण अभियंता द्वारा समस्त लाईनमेन को लाईनमेन दिवस की शुभकामनायें दी गई एवं विधुत सुरक्षा संबंधी शपथ दिलवाई गई साथ ही प्रबंध संचालक महोदय का लाईनमेन दिवस का संदेश सुनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ लाईनमेन, कनई पटेल, आबिद खान, सोनेलाल राय, भगवानदास पटेल ने अपने पूर्व के अनुभवों को समस्त लाईनमेनों के साथ साझा किया तथा कंपनी के हित में कार्य करने एवं उपभोक्ताओं से विनम्र भाषा में बात कर राजस्व संग्रहण की वसूली करने संबंधी अनुभवों को भी साझा किया। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता (संचा./संधा), दमोह वृृत्त, कार्यपालन अभियंता (संचा/संधा) दमोह दक्षिण संभाग, के साथ-साथ श्री राघवेन्द्र इड़ापाची, सहायक अभियंता दमोह शहर, सुश्री शिवानी गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता, श्रीमति पूजा खोबरोगढे, कनिष्ठ अभियंता, श्री राजेश बियार, कनिष्ठ अभियंता भी उपस्थित रहें।
