Spread the love

दमोह। शहर के प्रतिभाशाली युवा सिद्धांत दुबे का चयन हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा सहायक प्राध्यापक (भूगोल) पद पर 3 मार्च 2026 को हुआ है। उनके इस चयन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सिद्धांत दुबे, प्रधान मंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पी जी कॉलेज दमोह के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. हरिओम दुबे के सुपुत्र हैं। उनकी माता पद्मा दुबे गृहणी होने के साथ साथ हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है। सिद्धांत की इस उपलब्धि को उनके परिवार के साथ-साथ शिक्षा जगत के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है। सिद्धांत दुबे की इस सफलता की यात्रा वर्ष 2024 में परीक्षा फॉर्म भरने के साथ प्रारंभ हुई। उन्होंने क्रमशः प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) तथा साक्षात्कार (Interview) को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हुए अंतिम चयन प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *