Spread the love

तेजगढ़ थाना की इमलिया चौकी क्षेत्र का मामला पुलिस जांच में जुटी 

दमोह। तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत खारी गांव में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है घटना की सूचना मिलते ही इमलिया चौकी व तेजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की गई  अज्ञात आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सुबह परिजनों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित कियापुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, और पास ही एक बड़ा पत्थर पड़ा हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

*मृतक के 4700 सौ रुपए मिले गायब*

मृतक की पहचान  दुर्गेश पिता कलू सिंह निवासी हरदुआ खुर्द के रूप में हुई है। दुर्गेश के छोटे भाई भगवान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है उन्होंने बताया कि मंगलवार को दुर्गेश गांव के सुंदर सिंह के साथ बाइक लेकर अभाना के हरिशंकर सेठ को देने गया था। उसके पास हरिशंकर सेठ के 4700 रुपए भी थे जो उसे वापस करने थे भगवान सिंह के अनुसार, मंगलवार रात दुर्गेश का फोन आया था, जिसमें उसने बताया कि वह पथरिया के जीजा के साथ इमलिया सब्जी लेने जा रहा है। हालांकि, बुधवार सुबह खारी गांव के जंगल में सड़क किनारे उसका खून से सना हुआ शव मिला। सिर पर गंभीर चोटों और पास पड़े पत्थर को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह और इमलिया चौकी प्रभारी अक्षयेंद्रनाथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है  यह घटना होलिका दहन की रात की बताई जा रही है इस घटना से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *