
एक आरोपी गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर पुलिस की छापेमारी
दमोह । तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के ग्राम सुहेला, लुकाम मौजा में रामप्रसाद आदिवासी ने चने की फसल के बीचों-बीच अफ़ीम की खेती-बाड़ी कर रहा था अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चौकी इमलिया एवं थाना तेजगढ़ पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान लगभग ढाई से तीन एकड़ भूमि पर अफीम की फसल पाई गई, जिसमें फल एवं फूल भी लग चुके थे। पुलिस द्वारा मौके पर फसल की विधिवत तस्दीक की गई, जिसके बाद उसे अवैध अफीम की खेती होना पाया गया। अफीम की कीमत लाखों से करोड़ों में आंकी जा रही है उक्त अफीम की फसल गांव के मुख्य मार्ग से लगभग 2 किलोमीटर दूर, खेतों के बीचों-बीच अलग-अलग खेतों में 2.5 एकड़ से 3 एकड़ लगाई गई थी। आसपास सरसों, चना एवं गेहूं की फसल भी बड़े क्षेत्र में लगी हुई थी, जिससे अवैध खेती को छिपाने का प्रयास किया गया था पुलिस टीम द्वारा पूरे क्षेत्र का सावधानीपूर्वक निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध फसल को नष्ट करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। अफीम की फसल को काटकर मजदूरों की सहायता से बोरियों में सुरक्षित भरा जा रहा है। संपूर्ण कार्यवाही वैधानिक प्रावधानों के तहत की जा रही है तथा अनुमान है कि कार्रवाई पूर्ण करने में लगभग एक दिन का अतिरिक्त समय लगेगा।

यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार भदौरिया के मार्गदर्शन में, तेंदूखेड़ा एसडीओपी सुश्री अर्चना अहीर के नेतृत्व में संपन्न की है। प्रारंभिक जांच में उक्त भूमि रामप्रसाद आदिवासी पिता अमर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पोड़ी तथा भगत सिंह आदिवासी पिता रम्मू आदिवासी के स्वामित्व/कब्जे की पाई गई है। पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है तथा संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है दमोह पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके साथ ही जिले में पहली बार बड़ी मात्रा में अफ़ीम की कार्रवाई की गई है जांच-पड़ताल शुरू होते ही दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी मौके पर पहुंचे जहां खेतों तक वाहन नहीं पहुंचने के कारण बाइक से खेतों में गए इस संबंध में तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह लोधी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है लगभग ढाई एकड़ में अफीम की खेती होना पाया गया है इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की जा रही है जब्त की गई अफ़ीम की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों से लेकर करोड़ में आंकी जा रही है संपूर्ण जप्ती के बाद अनुमान लग सकेगा कि कितनी कीमत की अफीम है।
भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना से खुला बड़ा राज
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चौकी प्रभारी अक्षयेंद्रनाथ सूर्यवंशी को भगवती मानव कल्याण संगठन से सूचना मिली थी कि ग्राम मुराडी में एक व्यक्ति अपनी निजी कृषि भूमि पर बड़े पैमाने पर अफ़ीम के पौधे उगा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई, पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में अफीम के हरे-भरे पौधे सुव्यवस्थित कतारों में लगे पाए गए।


NDPS एक्ट के तहत सख्त धाराओं में मामला दर्ज
आरोपी रामप्रसाद गौंड के विरुद्ध NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस अधिनियम के तहत अवैध अफीम की खेती करना गंभीर अपराध है, जिसमें कठोर कारावास और भारी जुर्माने का प्रावधान है पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस अवैध खेती के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय था। मोबाइल कॉल डिटेल्स आर्थिक लेन-देन और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि यह फसल आसपास के जिलों या अन्य राज्यों में सप्लाई की जानी थी ।
