
दमोह : साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की 1010वीं जयंती धूमधाम से मनाई गईं .दमोह नगर में साहू धर्मशाला बड़ापुल में हवन पूजन सुबह 8:00 बजे हुआ.जलूस शोभायात्रा सुबह 10बजे से आरम्भ हुई.शोभायात्रा बड़ापुल से धगट चौराहा, घंटाघर, बकोली, पुराना थाना महाकाली चौक होते हुए बापिस साहू धर्मशाला में समापन हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण दोपहर 1 बजे बजे से आरम्भ हुआ. प्रसाद वितरण चूल से सपरिवार भंडारा सम्पन्न हुआ.मां भक्त शिरोमणि कर्मा देवी जयंती समारोह सम्पूर्ण जिले में दमोह, रनेह, हिण्डोरिया, हटा, नरसिंहगढ, बटियागढ, तेंदूखेड़ा, अभाना, तेजगड, नोहटा सहित कई जगह में धूमधाम से मनाई गई .भव्य शोभायात्रा में स्वजातीय बंधु माताएँ बहने भक्तिमयता से झूमते झामते शामिल हुए. विभिन्न जगहों पर सर्व समाज द्वारा स्वागत किया गया.दमोह में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र तुलाराम साहू, संतोष साहू, नगर अध्यक्ष कल्पेश साहू,रितेश साहू, लकी साहू,अन्नू साहू, गुड्डा साहू,सौरभ साहू, रिंकेश साहू, विक्रम साहू, माखन साहू, बटिया गढ में भगवतीशरण साहू, रनेह में नायक श्याम साहू, राजेश साहू, नरसिंहगढ में संतोष मोदी, हिण्डोरिया में जिलाध्यक्ष एड संजय साहू कमल साहू,नरेश साहू, बबलू साहू हरिशंकर साहू,ने सभी स्वजातीय बंधुओ के साथ जयंती मनाई.
