
तेंदूखेड़ा। नगर में अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। नगर के विभिन्न वार्डों तथा मुख्य मार्गों पर वाहनों के अनियंत्रित खड़े रहने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे दोपहिया, चारपहिया, ट्रक और बसें घंटों तक खड़ी रहने से मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। नगर का मुख्य मार्ग हाल ही में एमपीआरडीसी द्वारा लगभग 50 फुट चौड़ा किया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। लेकिन चौड़ी सड़क होने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं है। इसका मुख्य कारण यह है कि मार्ग के दोनों ओर हाथ ठेले, छोटे-बड़े वाहन और मालवाहक वाहन चौबीसों घंटे खड़े रहते हैं। परिणामस्वरूप सड़क का वास्तविक उपयोग नहीं हो पा रहा है और चौड़ा मार्ग भी संकीर्ण प्रतीत होता है। मुख्य मार्ग से नगर के भीतर जाने वाली अन्य सड़कों पर भी यही स्थिति बनी हुई है। इन सड़कों के प्रवेश द्वारों पर ही वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों को निकलने में कठिनाई होती है। कई बार जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अनावश्यक विलंब का सामना करना पड़ता है। नगर के व्यापारिक क्षेत्रों में दुकानदारों द्वारा भी अपनी निर्धारित सीमा से बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। दुकानों के सामने सड़क तक सामान फैलाने के कारण पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों दोनों को परेशानी होती है। इस स्थिति के कारण बाजार क्षेत्रों में अव्यवस्था और भी अधिक बढ़ जाती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त रुचि नहीं दिखा रहा है।

यदि नियमित रूप से यातायात व्यवस्था पर निगरानी रखी जाए और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तो स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। लेकिन वर्तमान में कार्रवाई के अभाव में वाहन चालकों और अतिक्रमण करने वालों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। नगरवासी बल्लू गर्ग ,रत्नेश जैन, विनोद सरैया, महेश मंगलम ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाए तथा बाजार और मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि तेंदूखेड़ा नगर में लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल
