Spread the love


छतरपुर । जिले में मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें चार युवक नाबालिग को बेरहमी से पीट रहे हैं। मारपीट के बाद वे उससे अपना जूता भी चटवा रहे हैं। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नाबालिग ने बताया कि मामला 12 अक्टूबर का है। दुर्गा मूर्ति विसर्जन के बाद जब वह छत्रसाल नगर में अपने दोस्त के घर पर था तभी कुछ लड़के आए और घूमने जाने की बात कहकर उसे और उसके दोस्त को मोहल्ले में ही दोभूत बंगला के पास ले गए। यहां उसे और उसके दोस्त दोनों के साथ मारपीट की।
एक आरोपी ने नाबालिग को जूते चाटने पर मजबूर किया
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो नाबालिग ने बताया कि हमलावरों में से एक ने उसके चेहरे पर जूते से मारा और उससे जूते भी चटवाए। इतनी बेरहमी के बाद भी उनका मन नहीं भरा, तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद उसने सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत की।
नाबालिग के चेहरे पर जूते से मारा। इस बीच वो माफी मांगता रहा लेकिन हमलावर मारते रहे।
अश्लील गाने बजाने की बात पर हुआ विवाद नाबालिग ने बताया मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लड़के डीजे पर अश्लील गाने बजा रहे थे। मैंने और मेरे दोस्त ने रुकवाया तो वो नाराज हो गए और बहस करने लगे। उस समय तो मामला जैसे-तैसे खत्म हो गया लेकिन विसर्जन के बाद दोस्त के घर आकर वो हमें ले गए और मारपीट की।
इनका कहना है
आरोपियों ने मुंह से जूता टच करवाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रतिमा विसर्जन के बाद इनके बीच विवाद हुआ था। 4 लोगों के खिलाफ 296, 115, 341, 351, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं। टीम दबिश दे रही है।
वाल्मीकि चौबे, सिविल लाइन थाना प्रभारी
दूसरे मामले में भी एक युवक को निर्वस्त्र किया छतरपुर जिले में ही इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक को निर्वस्त्र कर दिया गया। बमीठा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में चार बदमाशों ने पहले युवक को अगवा किया और उसे जंगल ले गए। इसके बाद निर्वस्त्र कर लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा। पुलिस ने इस केस में भी चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक कपड़े उतारने से मना करने लगा तो उसे लात-घूसे और बेल्ट से पीटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *