Spread the love

इन्दौर। लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने एक ट्रेप कार्यवाहीं आयोजित कर महिला उपयंत्री को पन्द्रह हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। महिला उपयंत्री ने यह रिश्वत की राशि सीसी रोड निर्माण के भुगतान स्वीकृति हेतु मांगी थी जिसकी शिकायत सचिव, ग्राम पंचायत ने लोकायुक्त को की थी। ज्ञात हो कि महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है। उनके निर्देशानुसार ही लोकायुक्त इंदौर इकाई ने यह ट्रेप कार्यवाही आयोजित की थी।
कारवाई के बारे में बताया जा रहा है कि यशवंत नगर, ग्राम पंचायत द्वारा 15 वें वित्त आयोग मद से ग्राम पंचायत यशवंत नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य कराया गया था, जिसके लिए राशि-4,52,000 /- रूपये स्वीकृत हुए थे। उक्त सीसी रोड निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन कर माप पुस्तिका में मूल्यांकन दर्ज करने के एवज में आरोपिया श्रीमती सावित्री मुवेल, उपयंत्री, जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर द्वारा 15,000/-रू. रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक रमेशचन्द्र चौहान, सचिव, ग्राम पंचायत यशवंत नगर, जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर द्वारा राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। शिकायत सत्यापन पश्चात पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त द्वारा कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती रेनू अग्रवाल के नेतृत्व में एक ट्रेप दल का गठन किया गया जिसमें आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव आरक्षक, शैलेंद्र बघेल, मनीष माथुर, श्रीकृष्णा अहिरवार और महिला आरक्षक गायत्री तथा अर्चना को शामिल किया गया। इस ट्रेप दल ने योजनाबद्ध तरीके से आज एक ट्रेप कार्रवाई आयोजित कर महिला उपयंत्री श्रीमती सावित्री मुवेल को आवेदक से 15,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा और उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *