दमोह। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) हटा के मार्गदर्शन में गैसाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 18/05/26 की विगत रात्रि मे सूचना तंत्र से जानकारी प्राप्त हुई कि एक मोटरसाईकिल पर एक पुरुष एवं एक महिला द्वारा अवैध रुप गांजा की तस्करी किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना से सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही किये जाने हेतु थाना गैसाबाद क्षेत्रान्तर्गत नकटी तिराहा हटा पन्ना रोड पर बल्ब के उजाले मे छिपकर मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति मोटरसाईकिल चलाता हुआ एवं पीछे एक महिला बैठी हुई दिखे जिन्हे घेराबन्दी कर रोका जिनसे नाम पता पूछने पर मोटरसाईकिल चालक द्वारा अपना नाम छोटेलाल मुडा पिता रघुनाथ मुडा उम्र 40 साल निवासी जटाशंकर कॉलोनी दमोह एवं मोटरसाईकिल पर पीछे बैठी हुई महिला ने अपना नाम पद्मिनी पति देशराज कुशवाहा उम्र 54 साल निवासी ग्राम पुट्टीबंध थाना धानूपाली जिला संभलपुर उडिसा का होना बताया, जिनसे दौरान पूंछतांछ एवं तलाश किये किये जाने पर दोनो के कब्जे से 04 किलो 90 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीवन 60,000 /- रुपये का जप्त किया गया एवं दोनो आरोपियो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओ के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गैसाबाद उनि सौरभ शर्मा, सउनि मनोहरलाल ठाकुर , प्रआर तुलसीराम पटैल, आरक्षक ऋषिराज चौहान, रामसींग ठाकुर संदीप कुर्मी , आरक्षक अकरम महिला आरक्षक की भूमिका रही ।