ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह 2026” के समापन कार्यक्रम में पहुंचे दमोह पुलिस अधीक्षक

दमोह। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, दमोह द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह 2026” का समापन समारोह आज हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान, सिविल वार्ड स्टेडियम में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। एक माह तक संचालित इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी विकासखंडों के करीब 1520 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से) ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी दिनचर्या में कम से कम एक खेल अवश्य शामिल करना चाहिए। खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

वर्तमान समय में खेलों के क्षेत्र में अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से युवा अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं । विभिन्नर खेलों में खिलाडियों को दैनिक प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को सम्माानित किया गया।
