दमोह। डॉ. गीतांजलि सिडाम को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा क्लास-1 ऑफिसर (प्रथम श्रेणी अधिकारी) के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होने एवं नवीन पदस्थापना मिलने पर हार्दिक बधाई और आत्मीय शुभकामनाएं। चिकित्सा के क्षेत्र में आपका मरीजों के प्रति अटूट सेवा भाव और समर्पण हमेशा अनुकरणीय रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी यह कर्तव्यनिष्ठा सदैव बनी रहे और आप इसी तरह निरंतर निरूस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा और देखभाल करती रहें। आपकी इस नई और भव्य उपलब्धि के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। आपके उज्ज्वल और यशस्वी भविष्य की मंगलकामनाएं।

