Spread the love

राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेताओं के समारोह में शामिल होने की उम्मीद
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार 3 जून यानी बुधवार को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने की तैयार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शिवकुमार के साथ पहले चरण में करीब 10 से 12 विधायकों के मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई उच्च राष्ट्रीय नेताओं के बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है।
इस प्रस्ताव पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला की देर रात हुई बैठक में चर्चा की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवकुमार ने पार्टी नेतृत्व को सूचित किया है कि वह अपनी सरकार में किसी भी डिप्टी सीएम को नहीं चाहते हैं। इस मामले पर अंतिम फैसला राहुल गांधी द्वारा लिए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया ने डिप्टी सीएम पदों के लिए तीन नेताओं के नामों की सिफारिश की है जिनमें दलित समुदाय से जी परमेश्वर, लिंगायत समुदाय से एमबी पाटिल, मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले ज़मीर अहमद खान।
सिद्धारमैया कैबिनेट में अपने वफादारों को शामिल करने पर ज़ोर दे रहे हैं। सिद्धारमैया के बेटे, यतींद्र सिद्धारमैया को कैबिनेट में शामिल किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया ने अपने कई करीबी सहयोगियों को शामिल करने का भी अनुरोध किया है, जिनमें ज़मीर अहमद खान, एच सी महादेवप्पा, संतोष लाड, बसवराज रायरेड्डी, वेंकटेश, बी सुरेश, पुत्तरंगाशेट्टी और बी के हरिप्रसाद शामिल हैं। कांग्रेस आलाकमान से उम्मीद है कि वह शिवकुमार के साथ विचार-विमर्श के बाद इन नामों पर अंतिम फैसला लेगा।
मंत्रिमंडल विस्तार के पहले चरण में जिन नेताओं को शामिल किए जाने की संभावना है, उनमें यतींद्र सिद्धारमैया, जी परमेश्वर, के जे जॉर्ज, रामलिंगा रेड्डी, प्रियंक खड़गे, ज़मीर अहमद खान, एम बी पाटिल, ईश्वर खंड्रे, कृष्णा बायरे गौड़ा, लक्ष्मी हेब्बालकर, बी सुरेश और सतीश जारकीहोली। सूत्रों के मुताबिक यदि सतीश जारकीहोली कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के लिए सहमत हो जाते हैं, तो उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में, बी के हरिप्रसाद को समायोजित किया जा सकता है, या इसके बजाय जारकीहोली राज्य पार्टी प्रमुख का कार्यभार संभाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *