Spread the love


दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि के द्वारा जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में थाना दमोह देहात पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 13.06.2026 को चौकी नरसिंहगढ़ अंतर्गत ग्राम रामपुर थाना दमोह देहात निवासी 70 वर्षीय माखन पटेल की आरोपियों द्वारा एक राय होकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पांडे के सतत मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात एवं चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ रोहित द्विवेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए मामले के दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम कूरा उर्फ राजेश ठाकुर, निवासी ग्राम रामपुर, थाना दमोह देहात, जिला दमोह व सचिन पिता कल्याण सिंह गोंड, निवासी जबलपुर नाका, थाना दमोह देहात, जिला दमोह बताये गये है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक अमित गौतम, उप निरीक्षक रोहित द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रियंका पटेल, सहायक उप निरीक्षक अकरम खान, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र, प्रकाश, राधेश्याम, विजय बहादुर, सचिन, सुमन, आरक्षक नीलेश, राहुल, जितेन्द्र, अनिरुद्ध, कमल, आशुतोष, कमलेश, रूपेश, राहुल राय, यशवंत, नरेन्द्र तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, राकेश एवं आरक्षक मयंक दुबे की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *