Spread the love

दमोह।  दिनांक 19.05.26 को प्रार्थी राजेन्द्र लोधी पिता जवाहर लोधी सीएमओ नगरपालिका दमोह की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के आरोपीगण घटना दिनांक से ही फरार थे। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) द्वारा प्रत्येक आरोपी पर एक-एक हजार रूपए का इनाम उद्घोषित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के निर्देशन में गठित टीम के द्वारा प्रकरण के दोनों आरोपियों 01.मिर्जा सरफराज बेग 02. मिर्जा शहजाद बेग दोनों निवासी पठानी मोहल्ला दमोह को विधिवत गिरफ्तार माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां से उक्त दोनों आरोपियों को जिला जेल दाखिल किया गया। गिरफ्तार आरोपी :1. मिर्जा सरफराज बेग पिता मिर्जा अमानत बेग उम्र 50 वर्ष निवासी पठानी मोहल्ला दमोह। 2. मिर्जा शहजाद बेग मिर्जा अमानत बेग उम्र 50 वर्ष निवासी पठानी मोहल्ला दमोह।सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी-थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार प्रआर. कलीम खान,हेमंत अवस्थी धीरज राजपूत, आरक्षक भूपेन्द्र पांडेय,म.आर. विमला राठौर  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *