Spread the love

दमोह।  दिनांक 17.06.26 को कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि न्यायालय परिसर दमोह मे कुछ लड़के अवैध हथियार लिये खडे है जो मामले मे गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुजीत सिह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम रवाना कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 04 व्यक्तियो को पकडा गया । पुलिस टीम द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 03 बटनदार चाकू ,01 देशी पिस्टल मय 02 कारतूस के जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।आरोपियो के विरूद्ध थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 588/26 धारा 25,25(1-बी) (बी),27आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया । नाम गिरफ्तार आरोपी – 1. सुमित रैकवार पिता दिनेश रैकवार उम्र 20 साल निवासी बिलवारी मोहल्ला 2.शैलेन्द्र रैकवार पिता जीवनलाल रैकवार उम्र 22 साल निवासी लोको दमोह 3.रोहन विश्वकर्मा पिता सूरज विश्वकर्मा उम्र 21 साल निवासी कचौरा दमोह 4.अपचारी बालक जप्ती – 03 बटनदार चाकू कीमती 1500 रूपये , एक देशी पिस्टल दो जिंदा कारतूस कीमती 35500 रूपये कुल कीमती 37000 रूपये सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम – थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार ,उनि. नीतेश जैन , प्र.आर. अजीत , प्र.आर. हेमंत अवस्थी , प्रआर कलीम खान, आर. मनोज पाण्डेय , आर. भूपेन्द्र पाण्डेय , आर. कृष्णकांत व्यास, आर. योगेन्द्र राजपूत ,आर.बृजेन्द्र अहिरवार  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *