Spread the love

कार्यभार ग्रहण कर की पूजा-अर्चना, क्षेत्र में व्यवस्था सुधार को बताया प्राथमिकता

तेंदूखेड़ा– थाना क्षेत्र में नवपदस्थ नगर निरीक्षक श्रीमती सरोज ठाकुर ने बुधवार रात्रि को विधिवत रूप से थाना प्रभारी का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने सबसे पहले थाना परिसर स्थित भगवान पिपलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और विधिवत रूप से अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान थाना परिसर में पुलिस स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न मामलों की जानकारी ली। निरीक्षक सरोज ठाकुर ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अव्यवस्थाओं पर नियंत्रण पाना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता, अपराध या असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और पुलिस पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगी। निरीक्षक सरोज ठाकुर ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा तथा पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और जनता के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *