Spread the love

नई दिल्ली । ज्योतिष शास्त्र में ज्ञान, शिक्षा और वृद्धि के कारक माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति 19 अगस्त 2026 को पुष्य नक्षत्र से निकलकर बुद्ध के स्वामित्व वाले अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जब ज्ञान के कारक गुरु और बुद्धि के कारक बुध के नक्षत्र का यह अद्भुत संयोग बनता है, तो इससे लोगों की निर्णय क्षमता, वित्तीय समझ और बौद्धिक कौशल में जबरदस्त निखार देखने को मिलता है। गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 5 चुनिंदा राशियों के लिए यह गोचर करियर, शिक्षा, बैंकिंग और व्यापार के क्षेत्र में बंपर सफलता लेकर आ रहा है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी रहेगा क्योंकि अश्लेषा नक्षत्र का स्वामी बुध स्वयं इस राशि का भी स्वामी है।

इससे आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा, लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा और बातचीत की कला के दम पर व्यापार में नए व बड़े सौदे तय करने में सफलता हासिल होगी। कर्क राशि के जातकों की राशि में ही गुरु गोचर कर रहे हैं, जिससे मानसिक स्पष्टता में वृद्धि होगी, पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल साबित होगा। कन्या राशि के जातकों के लिए बुध के स्वामित्व वाले नक्षत्र में गुरु का प्रवेश आय के नए साधन खोलेगा। विशेषकर शेयर बाजार, बैंकिंग और निवेश से जुड़े लोगों को उम्मीद से बेहतर रिटर्न मिलने के पूरे आसार हैं। धनु राशि के जातकों के स्वामी गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन जीवन में कई शुभ समाचार लेकर आएगा, जहाँ कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं की सराहना होगी और शिक्षण, रिसर्च, वकालत या कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। मीन राशि के जातकों के लिए भी गुरु का यह गोचर बेहद खास रहेगा क्योंकि बृहस्पति इस राशि के स्वामी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय स्वर्णिम साबित होगा, संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी और समाज में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *