Spread the love

पेपर लीक और रोजगार समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा
प्रयागराज। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपना अभियान तेज कर रही है। इसी क्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां केपी कॉलेज मैदान में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में प्रयागराज के अलावा कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्रों के शामिल होने की संभावना है।
कांग्रेस के इस अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से हुई थी। इसके बाद 17 जुलाई को देहरादून में दूसरे चरण का आयोजन किया गया। अब तीसरे चरण के तहत प्रयागराज में छात्र संवाद आयोजित किया जा रहा है। अभियान के समापन के लिए 9 अगस्त को दिल्ली में छात्र रैली प्रस्तावित है। हालांकि, रैली के लिए प्रशासनिक अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। कार्यक्रम के समन्वयक विवेकानंद पाठक के मुताबिक, छात्र संवाद में शामिल होने के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। वहीं शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *