Spread the love


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कहा कि जुझौतिखण्ड गढक़ुंडार नरेश महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव जी को वह सम्मान नहीं मिला जो मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि महाराजा खंगार की प्रतिमा लखनऊ की प्रतिष्ठित जगह पर लगाई जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि गोमती नदी के किनारे हम महाराजा खेतसिंह खंगार की प्रतिमा लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जाति जनगणना हो और खंगार समाज को सम्मान मिले । उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार आती है तो वो 3 महीने में जाति जनगणना करवाएंगे और उन्हें सम्मान देंगे। उन्होंने कहा कि अर्कवंशी , खंगार समाज के लोग धोखा खाए हैं।
सपा प्रमुख ने कहा कि झांसी में जब वो प्रतिमा लगाने के लिए गए तब लोगों ने कहा पहली बार हेलीकॉप्टर आया है। उन्होंने कहा कि झांसी की उस रैली में बड़ी संख्या में लोग आए थे। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने पर अर्कवंशी खंगार समाज के लोग लाल बत्ती लगा कर अपने घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने महाराजा खेतसिंह खंगार की प्रतिमा लगाई लेकिन वो भ्रष्टाचार से बनी थी और टूट गई।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल……
पूर्व सीएम ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का एक ही काम चल रहा है हथेली गर्म पुलिस नर्म। उन्होंने कहा कि आज पुलिस की हिम्मत कौन बढ़ा रहा है। उन्होंने अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर कहा कि दूसरे प्रदेश के माफिया आकर प्रदेश में 18 गोलियां मार कर चले गए। उन्होंने कहा कि बालियान का पूरा परिवार न्याय मांग रहा है। उन्होंने कहा कि यह लूट वाली सरकार है। कन्नौज में उत्तर प्रदेश का पहला सीओ2 मिल्क प्लांट भी बेच दिया है। क्लार्क होटल के बगल की कीमती जमीन बेच दी।


इन लोगों ने राम मंदिर को भी नहीं छोड़ा…………
अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान चोरी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मंदिर के सामने कई लोग दान मांगते हैं। लेकिन वो मंदिर में चोरी नहीं करते हैं। मगर इन्होंने मंदिर को भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि यह लोग अधर्मी लोग हैं। इस बार इनको कोई माफ़ नहीं करेगा। यह लोग मिलावटी लोग हैं। पेट्रोल मिलावटी है , चीनी मंहगी है। उन्होंने कहा कि ये मिलवाती लोग है,पेट्रोल में भी मिलावट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 26 हजार स्कूल जो बंद हुए हैं, जिसे उनकी सरकार खोलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *