दमोह। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई), मध्यप्रदेश ने दमोह के पूर्व जिला अध्यक्ष शुभम तिवारी को आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ का कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में एनएसयूआई मध्यप्रदेश कार्यालय, इंदिरा भवन, शिवाजीनगर भोपाल एवं मध्यप्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष श्री आशुतोष चौकसे जी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार शुभम तिवारी को इंदौर पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें समय-समय पर किए गए कार्यों की प्रगति एवं प्रतिवेदन प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एनएसयूआई के अनुसार इंदौर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ‘हक की आवाज, बदलाव का आगाज’ थीम पर केंद्रित है। इसमें पेपर लीक,र बढ़ती फीस, छात्रों के साथ होने वाले अन्याय तथा निष्पक्ष एवं समान शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों विषय शामिल होंगे। कार्यक्रम में, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की जानकारी भी दी गई है।
शुभम तिवारी के कार्यक्रम प्रभारी बनने पर पूर्व विधायक अजय टंडन, नगर पालिका सभापति राशु चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मानक पटेल, रतनचंद जैन,मनु मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, नितिन मिश्रा,पवन यादव, परम यादव,संदीप यादव,प्रशांत शर्मा,लालचंद्र राय,सोनू जैन,राजा राय,सुभाष तिवारी,अनूप तिवारी, दिनेश रैकवार,के.के. वर्मा रोहन पाठक, अरविंद अवस्थी, चिंटु ठाकुर, राहुल जैन, चंद्रशेखर राशि प्रकाश दुबे, संदीप राजपूत, मुकेश सेन, अमित अरेले, अभिषेक दुबे,शनि राय, राघवेंद्र सिंह विकल्प डिक्शन,गौरव अवस्थी, शिवम सोनी,आमिर खान, दीपेश दीक्षित हेमेंद्र प्रताप,ऋषभ सेन,अनिकेत दुबे, रणवीर हजारी,साहिल तिवारी, लकी चौहान, तरुण शर्मा ,तिवारी, यश राय,भावेश सेन ,साहिल अटवाल,सौरभ तोमर,मनोज अहिरवार,कांग्रेस परिवार ने शुभकामनाएं दी।

