Spread the love

नई दिल्ली । सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाक्रम होने वाली है, जिससे चार राशियों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा और उनके जीवन में स्वर्णिम काल की शुरुआत हो सकती है। आगामी 26 सितंबर को बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने वाले है। जहां वे पहले से विराजमान धन और सुख के दाता शुक्र के साथ युति करने वाले है। इस शुभ संयोग से तुला राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा, जिसे ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध और शुक्र का यह मिलन आर्थिक समृद्धि, करियर में उन्नति, बुद्धिमत्ता और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का कारक होता है। कुंडली में इनकी शुभ स्थिति धन, वैभव, रचनात्मकता और सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखी जाती है। गोचर के दौरान जब दोनों ग्रह एक राशि में आते हैं, तो उसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर उनके भाव और ग्रह स्थिति के अनुसार पड़ सकता है। इस बार यह योग तुला राशि में बनने जा रहा है, जिसका प्रभाव कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में अत्यधिक सकारात्मक रहने की संभावना है।
इस विशेष योग का सर्वाधिक सकारात्मक प्रभाव मिथुन, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों पर पड़ने की संभावना है। मिथुन राशि के लिए यह समय शिक्षा, करियर और आर्थिक मोर्चे पर बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता, नौकरी में नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति के योग बन सकते हैं, जबकि कारोबारियों को नए लाभ के स्रोत मिलने की संभावना है। तुला राशि, जहाँ यह योग बन रहा है, उनके लिए आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में मजबूत पहचान बनेगी और व्यापार में नए अवसरों के साथ पार्टनरशिप से भी सकारात्मक परिणाम मिलेगा। धनु राशि के जातकों के लिए आय में वृद्धि के नए साधन खुलने, प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनने और लंबे समय से अटकी आर्थिक योजनाएं गति पकड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *