Spread the love

14,300 उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली
दमोह : क्षेत्र के घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को शाम 6:00 बजे 132 केवी उपकेंद्र तेजगढ़ से नवीन 33 केवी झलोन फीडर को सफलतापूर्वक चार्ज किया गया। इस नए फीडर का निर्माण केंद्र सरकार की RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) योजना के अंतर्गत कराया गया है।
पूर्व में 33 केवी तेजगढ़ फीडर से 33/11 केवी उपकेंद्र तेजगढ़, हिनौती, इमलिया घाट एवं झलोन संचालित हो रहे थे। 33 केवी तेजगढ़ फीडर की लंबाई लगभग 40 किलोमीटर होने के कारण क्षेत्र में लो-वोल्टेज और सप्लाई बाधित होने की समस्या बनी रहती थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए RDSS योजना के तहत तेजगढ़ फीडर का बाइफरकेशन कर नवीन 33 केवी झलोन फीडर का निर्माण किया गया है।
नए 33 केवी झलोन फीडर के प्रारंभ होने से क्षेत्र के कुल 14,300 घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की निर्बाध विद्युत आपूर्ति का सीधा लाभ मिलेगा।
यह लाइन कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू, सहायक अभियंता प्रभात दुबे एवं कनिष्ठ अभियंता शिवदयाल अहिरवार के मार्गदर्शन व उपस्थिति में सफलतापूर्वक चालू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *