चैनपुरा से हिंगवानी तक 01 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 1.30 किमी लंबी सड़क का हुआ भूमिपूजन


दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा पथरिया विधानसभा के ग्राम मडिया से ऊपर की सीमा पर बसे ग्राम चैनपुरा से हिंगवानी तक 1 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 1.30 किमी लंबी सड़क का भूमिपूजन किया गया हैं। उन्होंने कहा इस सड़क के निर्माण से बरौदा के लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी। अपने भृमण के दौरान राज्यमंत्री श्री पटेल नरसिंगढ़ पहुँचे, आमजनो से चर्चा कर उनका हाल-चाल जाना।
