Spread the love

दमोह : जनसुनवाई, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला अस्पताल सहित अन्य ऐसी सभी जगहों पर जहाँ अधिक संख्या में आमजनों का आवागमन होता हैं, वहाँ पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विशेष डीएलसीसी (DLCC) बैठक के दौरान लीड बैंक अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा योजना अंतर्गत जिले की सभी 460 ग्राम पंचायत में शिविर लगाने हेतु सभी बैंकों को निर्देशित किया जाए ताकि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिल सके। इस दौरान मध्यांचल ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक चेतन सिंह ठाकुर, लीड बैंक अधिकारी नरेंद्र सोनी, उप संचालक कृषि जितेंद्र सिंह राजपूत, उप संचालक पशुपालन विभाग संजय पाण्डे विशेष रूप से मौजूद रहे।

            कलेक्टर श्री कोचर ने इन शिविरों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में सभी नागरिकों को विस्तार से जानकारी दी जाए। साथ ही पात्र आमजनों के बीमा ना होने पर उनका बीमा पॉलिसी करवाना सुनिश्चित किया जाए।लीड बैंक अधिकारी नरेंद्र सोनी ने बताया जिले की सभी 460 ग्राम पंचायतों में सभी बैंकों को कैंप लगाना हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजना विस्तार से चर्चा की गई। इस योजना अंतर्गत 15 अक्टूबर 2024 से 15 जनवरी 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक आशीष रावत, बैंक आफ इंडिया मुख्य प्रबंधक शैलेंद्र साहू एवं सभी बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर की मौजदूगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *