शहडोल/बुढार ! आज दिनांक को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुढार द्वारा किसानों की एम.एस.पी. एवं आर्थिक सुधारों, महिलाओं एवं बालिकाओं पर लगातार हो रहे बलात्कार बिगड़ती कानून व्यवस्था, खनिज माफियो के आतंक के खिलाफ प्रदेश सरकार की उदासीनता के खिलाफ बुढार तहसील में तहसील को ज्ञापन सौंपा गया !

ज्ञापन के कहा गया कि प्रदेश सरकार ने चुनाओ पूर्व अपने मेनीफेस्टो में किसानों के आर्थिक सुधारों एवं एम.एस.पी. की गारंटी के लिए कहा था, बावजूद इसके 2011 में सोयाबीन फसल के दाम सरकार ने 4300 रू. प्रति क्विटल थे, जो 2024 में भी यथावत हैं एवं पुराने दामों पर ही खरीदी की जा रही है। इसके अलावा धान 3100रू. प्रति क्विटल खरीदने का वचन दिया था, जो अभी भी नहीं खरीदा जा रहा है, इसके अलावा आमजनो के बिजली दरों में बेताहासा वृद्धि हुई है!
पहुंच मार्ग लगातार खस्ता हाल हुए जा रहे है, महिलाओं एवं बालिकाओं पर लगातार बलात्कार की संख्या में वृद्धि हो रही है, खनिज माफिया शहडोल संभाग सहित पूरे प्रदेश को अपने गिरफ्त में लिया है, आमजनों को छोड़िए शासकीय अमले पटवारी पुलिस तक सुरक्षित नही है, उनकी भी हत्याएं हो रही है। इसके बावजूद ऐसा लगता है, इन खनिज माफियों पर प्रदेश सरकार का संरक्षण है, आदि कई परेशानियां विगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ – हम सभी कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है, आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर ब्लाक 24 कांग्रेस कमेटी एवं समस्त अनुसांगिग संगठन आपसे ये मांग करती है, कि प्रदेश सरकार को तलब करे, एवं उनकी जबावदेही सुनिश्चित कर विषयांतर्गत मुद्दों का अतिशीघ्र निराकरण करने का प्रयास करें।
