
दमोह : प्रदेश के पशु पालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटैल ने विद्युत वितरण केंद्र बटियागढ़ के लाइन कर्मचारियों को संभाग दमोह के द्वारा प्रदत सुरक्षा उपकरणों की किट प्रदान की। उन्होंने लाइन कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए सावधानीपूर्वक लाइन संबंधी कार्य करते हुये उपभोक्ताओं को सतत विद्युत प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर विद्युत विभाग की सहायक अभियंता संदीप पटेल सहायक लाइनमैन बेटू लाल कुशवाहा, सहायक लाइन अर्जुन विश्वकर्मा, दिलीप सिंह दांगी, प्रहलाद साहू, धर्मेंद्र सिंह, सोनू तिवारी, पूरन पटैल के साथ समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
