परिवारजनों को दी सांत्वाना
दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्री लखन पटेल भारी बारिस के दौरान आज जिले की तहसील बटियागढ़ के ग्राम घूघस पहुंचे और ट्रेक्टर-ट्राली दुघर्टना में मृतकों के परिवारजनों से मिले और सांत्वाना दी। उन्होंने कहा सरकार आपके साथ है। ज्ञातव्य है शासन द्वारा मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी ने 2-2 लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है, इसी प्रकार जिला प्रशासन द्वारा मृतक परिवार को 25-25 हजार रूपये और घायलों को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा दी गई है।

