पिंजरे में ले जाकर सिंगौरगढ़ तालाब में छोड़ा गया मगरमच्छ
दमोह : गत दिवस ग्राम वन समिति अध्यक्ष कालापानी द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया कि ग्राम कालापानी पुलिस चौकी इमलिया थाना तेजगढ़ (राजस्व क्षेत्र में) निर्मित तलैया में एक मगरमच्छ देखा गया है। सूचना के आधार पर परिक्षेत्र सहायक वृत्त में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा तत्काल कालापानी तलैया के पास जाकर लगातार निगरानी की गई। वन मण्डलाधिकारी एम.एस. उइके के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी दमोह विक्रम चौधरी के द्वारा पदस्थ वन अमले के साथ तालाब के पास पिंजरा लगाया गया। 06 सितम्बर को प्रात: 06 बजे मगरमच्छ पिंजरे में देखा गया। वन विभाग द्वारा मगरमच्छ का सफल रैस्क्यू कर गेम रेंज सिंगौरगढ़ में स्थिति तालाब में छोड़ा गया।

