
2 नवंबर को सोमनाथ एक्सप्रेस से रवाना होंगे तीर्थयात्री
जबलपुर। अहिंसा के प्रणेता 1008 तीर्थंकर महावीर भगवान के 2550 वें निर्वाण महोत्सव एवं दिगंबर जैनाचार्य 108 श्रीगुरु महाराज तारण तरण स्वामी की 576 वीं जन्म जयंती की खुशी में 151 जैन श्रावक – श्राविकाएं तीर्थक्षेत्र श्री गिरनारजी जूनागढ़ गुजरात की मंगलकारी सामूहिक यात्रा करेंगे। जिनशासन सेवक दीपक राज जैन ने बताया कि इस मंगलमय गिरनार तीर्थयात्रा को कराने का सौभाग्य गुरुभक्त संघपति मनोज जैन मंटू भैय्या बाबू साव कुंडा वाला परिवार जबलपुर को प्राप्त हुआ है, इसके पूर्व भी मंटू भैय्या ने 108 साधर्मियों को शाश्वत तीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी की मंगलकारी यात्रा कराई थी जो यादगार एवं मंगलमय रही।
श्री जैन ने बताया मंगलमय यात्रा का शुभारंभ सभी यात्री कार्तिक कृष्ण अमावस्या 1 नवंबर को अपने अपने नगर के दिगंबर जिनालयों सहित चैत्यालयों में श्री वीर प्रभु के मंगलकारी 2550 वें निर्वाण महोत्सव से करेंगे पश्चात 2 नवंबर को जबलपुर से बैराबल सोमनाथ एक्सप्रेस से तीर्थराज गिरनारजी जूनागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
3 नवंबर को गोधूली बेला में जूनागढ़ गिरनारजी पहुंचकर तलहटी मैं बने सभी दिगंबर जिनालयों की वंदना करेंगे एवं 4 नवंबर को प्रातः काल की मंगल बेला पर जयघोष के साथ मंगलगान भजन भक्ति करते हुए श्री सिद्धक्षैत्र गिरनारजी की वंदना करते हुए वहां से निर्वाण को प्राप्त हुए 22 वें तीर्थंकर 1008 श्री नेमीनाथ भगवान सहित अनंत सिद्ध भगवंतों का गुणगान कर उन्हे भाव सहित नमन करेंगे।
